अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल
फलावदा। पिलौना गांव के सामने अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिस कारण बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के देवर ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव नैडू निवासी मोमीन पुत्र हनीफ ने बताया कि उसका छोटा भाई बाइक से अपनी भाभी रूबी को मवाना चिकित्सक से दवा दिलाने जा रहा था। पिलौना गांव के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
मजार के पास से बाइक चोरी
फलावदा। कुतुबशाह की मजार पर चादर पोशी करने आए युवक की शनिवार को चोरों ने बाइक चोरी कर ली। काफी ढूंढने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। थाना इंचौली के फिटकरी गांव निवासी फुरकान पुत्र इलियास शनिवार को परिवार के साथ जूड़ कब्रिस्तान में कुतुबशाह जमालुद्दीन की मजार पर चादर व प्रसाद चढ़ाने आया था। इसी बीच चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने बाइक की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने थाने पर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।