फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहियानगर में डंपिंग ग्राउंड में कूडा डालने का फिर हो सकता है विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा/मेरठ। लोहियानगर में नगर निगम द्वारा कूड़ा डालने को लेकर कई बार विरोध हो चुका है। चार दिन पहले जब पुलिस ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को गिरफ्तार कर चालान किया तो मामला शांत हो गया। लेकिन अब ग्रामीण फिर से एकजुट हो गए हैं और उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कई राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर कूडे़ की गाड़ियों को वापस भेजा जाएगा। साथ ही कहा कि पुलिस चाहे कितनी बार भी जेल भेज दे, लेकिन वहां कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले एक माह से शहर के कूडे़ का कोई पुख्ता निस्तारण नहीं हो पा रहा है। नगर निगम ने पहले गांवड़ी में कूड़ा डाला तो वहां विरोध हो गया। इसके बाद नगर निगम ने लोहियानगर में राष्ट्रीय राज्य मार्ग 235 के किनारे पर अपनी जमीन पर कूड़ा डालना शुरू कर दिया, तो वहां भी विरोध शुरू हो गया। ग्रामीणों व पास ही स्थित इंटर कॉलेज के छात्रों ने तत्कालीन एसडीएम को बंधक बना लिया था, जिसके बाद वहां भी कूड़ा डलना बंद हो गया था। लेकिन करीब बीस दिन पहले नगर निगम ने वहां पर फिर से कूड़ा डालना शुरू कर दिया। इस पर वहां फिर से जमकर विरोध हुआ। जिसके बाद नगर निगम ने दर्जनभर ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी, लेकिन ग्रामीण विरोध करते रहे। इस पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और तीन दिन पहले भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम कर्मचारी कूडे़ की गाड़ी वहां लेकर पहुंचे। विरोध करने पर पुलिस ने कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनवारुद्दीन गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा डाला गया। अब फिर से ग्रामीणों ने विरोध का ऐलान किया है। रोहित गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार को राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी में फिर से कूड़ा डाले जाने का विरोध किया जाएगा। पहले ही क्षेत्र में काली नदी के कारण कैंसर जैसी बीमारी बढ़ रही है। अब कूड़े के कारण अन्य बीमारियां भी फैलने लगी हैं।

नगर निगम अपनी जमीन पर कूड़ा डाल रहा है। कूड़ा निस्तारण प्लांट बनते ही कूड़ा डलना बंद कर दिया जाएगा। विरोधियों से निपटने के लिए पुलिस का सहारा लिया जाएगा। डॉ. कुंवरसेन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें