मवाना। विद्यादीप क्रिकेट एकेडमी में चल रहे ग्लोबल क्रिकेट कप के दूसरे दिन बिहार टाइगर व मेरठ इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें मेरठ एलेवन ने जीत हासिल की।
मेरठ इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बिहार टाइगर ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। साकेत ने 48, राहुल ने 40 रन का योगदान दिया। मेरठ इलेवन की ओर से अतुल गुप्ता ने 4, जावेद ने 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन टीम ने 25 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर जीत हासिल की। अतुल गुप्ता ने 90 व विवेक ने 42 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित ने दो, साकेत ने एक विकेट हासिल किया। बहतरीन प्रदर्शन करने पर अतुल गुप्ता को मैन आफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के आयोजक राहुल चौहान, गुनीत सिंह, समीर त्यागी, विशाल शर्मा, जावेद आदि मौजूद रहे।