फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। स्वच्छ भारत मिशन शहरी योजना में स्वच्छता की नगरवासियों को सीख देने के लिए आई स्वयंसेवी संस्था मां व़िद्या सेवा संस्थान की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

जिसमें योजना के डीपीसी राहुल सिंह ने टीम के साथ नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने एवं खुले में शौच की आदत को समाप्त करने की अपील की। प्रत्येक परिवार द्वारा शौचालय निर्माण कराकर गंदगी से होने वाली बीमारियों के लक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं, पेयजल के रखरखाव आदि संबंधी जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें आज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। जिसमें मां विद्या सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सभी को जानकारी देकर नगर को पूरी तरह स्वच्छ रखने की सीख दी। नगर पंचायतों में सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक पॉलीथिन प्रतिबंधित नुक्कड़ नाटक किया। इस अवसर पर नगर पंचायत लिपिक लता वर्मा, यशपाल, संजय आदि कर्मचारी रहे।

निबंध में नीरज एवं अनिरुद्ध अव्वल
हस्तिनापुर। राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ के शिविर के अनुपालन में यूपी सरकार द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाने हेतु कॉलेज में क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य भूपेश कुमार ने बच्चों को इस विषय में प्रोत्साहित किया। निबंध प्रतियोगिता में नीरज एवं अनिरुद्ध ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेटिंग में अंकित नारंग व चेतन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज में रवि ने प्रथम व रितिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें