फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तरणताल बनी सड़कें, घरों में भी भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बारिश से तरणताल बनी सड़कें, घरों में भी भरा पानी
सरधना। सरधना नगर व देहात में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से पालिका के चौक नाली व नालों की सफाई के दावों की पोल खुल गई। बारिश से रामलीला मैदान तालाब में तब्दील हो गया। अधिकतर सड़कों का पता नहीं चला। सड़क पर भरे दो-दो फीट पानी से लोग गुजरते दिखाई दिए। वहीं दूसरी और बारिश से ईंख व धान की फसल गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
सरधना नगर व देहात में सोमवार को दोपहर के समय मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान चौक नाली व नालों का पानी भी सड़कों पर जलभराव के रूप में जमा हो गया। रामलीला मैदान देखते ही देखते चंद मिनटों में तालाब में तब्दील हो गया। कई सड़कों पर पानी झील के रूप में भर गया और पानी दुकानों व मकानों में जा घुंसा। स्कूली बच्चे व महिलाएं भी सड़कों पर हुए जलभराव के बीच से होकर गुजरी वहीं सड़कों पर ज्यादा पानी भरने के कारण बाइक व कारें भी पानी में बंद हो गई। नगर के लोगों का कहना है कि यदि पालिका समय-समय पर नाली व नालों की साफ-सफाई कराती रहे तो इस तरह के हालात न बने। पूर्व मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार व पूर्व एसडीएम राकेश कुमार सिंह के स्थानांतरण होने के बाद फिर से साफ-सफाई व्यवस्था जहां एक तरफ बेपटरी हो चली है, वहीं नाली व नालों की साफ सफाई अभियान भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला किलाखेवान-धर्मपुरा-आजादनगर, इस्लामाबाद, गौमतीनगर, अंसारनगर में जलभराव के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। उधर नगर के भारतीय स्टेट बैंक, टंकी परिसर, रामलीला मैदान समेत अन्य कई जगहों पर भी जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बने। उधर देहात क्षेत्र में भी बारिश से खेतों में खड़ी ईंख की फसल व धान की फसल धराशाई हो गई। किसानों को इस बारिश से फायदा कम नुकसान ज्यादा हुआ हैं। बारिश से छुर व नगर के मोहल्ला इस्लामाबाद व अटेरना में भी मकानों की छत गिर गई। छुर में महिला अतरकली मकान का लिंटर डालने के दौरान बारिश में छत के नीचे दब गई। उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया हैं। सरधना नगर में बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर एसडीएम अमित कुमार भारतीय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई कराएंगे। पालिका चेयरपर्सन शबीला अंसारी का कहना है कि चोक नालों की साफ सफाई कराई जाएगी। विधायक संगीत सोम का कहना है कि नाले की खुदाई कराकर जल्द ही पक्का नाला बनवाया जाएगा, जिस कारण मुख्य नाले की साफ सफाई नहीं कराई गई थी, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें