फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम में बदलाव।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। बारिश रविवार को जारी रही। इससे मौसम में बदलाव आया। वहीं, ईख एवं धान की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। रविवार को भी दिन में कई बार-बार बूंदाबांदी हुई। बारिश ने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया है। लोगों को पंखे एवं कूलर आदि बंद करने पडे़ हैं।
विज्ञापन

बारिश खेतों में खड़ी ईख के लिए वरदान है। तेज हवा ईख को गिरा सकती है। जिसे बंधवाने के लिए किसानों को पैसा खर्च करना पडे़गा। वहीं, चारे और धान की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। धान की फसल तैयार है। तेज हवा और बारिश उसे नुकसान पहुंचा सकती है।
बारिश से फसलें प्रभावित
वहीं, बहसूमा क्षेत्र में बरसात ने खेतों में खड़ी ज्वार एवं धान की फसल को प्रभावित किया है। बारिश के साथ तेज हवा चलने से बांगर क्षेत्र के किसानों की ईख गिर गई है। किसान सतीश चाहल, राजेंद्र नागर, नरेश शर्मा व असलम का कहना है कि दो दिन हुई रुक-रुककर बारिश ने पशुओं के चारे ज्वार, गन्ना एवं धान की पकी फल को तेज हवाओं ने गिरा दिया। इसके अतिरिक्त उड़द की फसल में पानी भरने से बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। यह बारिश किसानों के लिए आफत लेकर आई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में सफाई नहीं होने से जलभराव हो गया। इससे संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन


छात्रों ने बाइक रैली निकाली
मवाना। एएस इंटर कॉलेज के छात्रों ने बाइक रैली निकालकर वोट बनवाने के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारंभ उपजिलाधिकारी ने किया। रैली में एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव तथा तहसीलदार अशोक कुमार स्वयं बाइक चलाते हुए आगे चल रहे थे। इनके पीछे एएस इंटर कॉलेज के छात्र बाइकों पर लोगों को मत बनवाने के लिए जागरूक करते चल रहे थे। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तहसील पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें