फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लि नहीं खरीदेगी रिजेक्ट प्रजाति

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज टिकौला शुगर मिल अगले पेराई सत्र 2019-20 में रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना नहीं खरीदेगी। शासन द्वारा रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने का मूल्य निधारित नहीं किया जाएगा। गन्ना आयुक्त ने शरदकालीन बुवाई में अस्वीकृत प्रजातियों का गन्ना नहीं बोने के निर्देश दिए हैं। गन्ना विभाग इस बारे में किसानों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन

रामराज गन्ना समिति के सचिव महीपाल सिंह ने बताया कि गन्ना आयुक्त के आदेश में कहा कि किसान अभी अस्वीकृत गन्ना प्रजातियों की बुआई कर रहे हैं। रामराज खादर क्षेत्र में रिजेक्ट वैरायटी की बुआई अधिक करते हैं। हालांकि यहां पर बाढ़ के पानी में रिजेक्ट वैरायटी ही कारगर है। इन क्षेत्रों में पहले ही बाढ़ का दंश झेल रहे किसान अब विकल्प अपनाने को मजबूर हैं। अस्वीकृत गन्ना प्रजातियों की उपज एवं चीनी परता कम होता है। अस्वीकृत प्रजाति में बीमारी भी अधिक आती है। किसानों को आगाह किए जाने के बावजूद रिजेक्ट वैरायटी की बुआई की जा रही है। शुगर मिलें रिजेक्ट वैरायटी खरीदने में हीलाहवाली करती हैं। शासन ने पेराई सत्र 2019-20 में रिजेक्ट वैरायटी का गन्ना नहीं खरीदने का निर्णय किया है। किसान शरदकालीन बुवाई में केवल स्वीकृत प्रजाति के गन्ने की बुआई करें। मिल स्वीकृत प्रजाति का ही गन्ना खरीदेगी। सचिव के मुताबिक इसके लिए किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मंदिर में बिल्ली के अदृश्य होने की वीडियो वायरल
बहसूमा। हस्तिनापुर से 11 किलोमीटर दूर फिरोजपुर महादेव मंदिर स्थित है। मान्यता है कि इसे दुर्वासा ऋषि ने स्थापित किया था। इस मंदिर की क्षेत्र में काफी मान्यता है। सिद्धपीठ फिरोजपुर मंदिर समिति ने परिसर एवं आसपास करीब बीस कैमरे लगवा हुए हैं। मंदिर में शुक्रवार रात ठीक बारह बजे शिवलिंग से बाहरी छोर स्थित नंदी पर एक बिल्ली आती दिखाई दी। वह अचानक अदृश्य हो गई। इसके कुछ सेकेंड बाद शनि मंदिर के समीप जाती दिखाई दी। वह शनि की मूर्ति के समीप से लौटती दिखाई दी। इसके बाद अचानक अदृश्य हो गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसकी दो फुटेज खूब वायरल हो रही हैं। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, मंदिर में सीसीटीवी की फुटेज देखने वालों को तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें