परीक्षितगढ़। भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय अंर्तगत संचालित नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक विनिता नागर ने स्वच्छता ही सेवा है का प्रोग्राम आयोजित किया। जिसके अंर्तगत ग्राम खरखाली, मीरपुर आसिफाबाद, नागरपुपर में दो सौ पौधे रोपे। इस मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, अजय कुमार, अरुण कुमार, विकास नागर, सुशील कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। वहीं, मवाना क्षेत्र के ग्राम देदूपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक नीरज कुमार ने किया। इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय देदूपुर में पौधरोपण कराया गया। जिसमें ग्राम प्रधान राजाराम वर्मा, युवा मंडल के सदस्य मयंक वत्स, शिव, कृष्ण, किरण, सुक्का, कपिल, गुड्डू उपस्थित रहे।
बच्चों को अच्छे-बुरे स्पर्श की जानकारी दी
परीक्षितगढ़। नगर स्थित केपी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को बैड टच एंड गुड टच विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें बच्चों को जागरूक करने के लिए नर्सरी से कक्षा नौ तक के छात्र-छात्राओं को समझाने का लिए लघु फिल्म दिखाई गई। वहीं बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में समझाया। कक्षा आठ के छात्रों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। स्कूल के प्रधानाध्यापिका बबीता राणा ने इस बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर ललिता शाह, भारती, शिखा अवस्थी व स्टाफ मौजूद रहा।