फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा रोड पर तालाब के भराव की सूचना पर पहुंचे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। भैंसा रोड स्थित एक तालाब का भराव होने की सूचना पाकर पहुंचे भाजपाइयों ने निर्माण कार्य रुकवा कर मामले की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम के आदेश पर पहुंचे लेखपाल ने मामले की जांच की। जांच में मामला चारदीवारी का निकला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भैंसा रोड पर स्थित तालाब की चारदीवारी कराने का कुछ महीनों पहले नगर पालिका ने टेंडर छोड़ा था। चारदीवारी का निर्माण करने के लिए ठेकेदार तालाब में मिट्टी डाल रहा था। इसकी जानकारी पाकर शनिवार को भाजपाई पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने एसडीएम से इसकी शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर लेखपाल मामले की जांच करने पहुंचे। जिस पर ठेकेदार ने चारदीवारी करने के लिए मिट्टी डालने के एडीएमई के आदेश दिखाए। लेखपाल ने मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मिट्टी डालकर तालाब का भराव करने की सूचना मिली थी, लेकिन जांच में मामला चारदीवारी कराने का निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें