परीक्षितगढ़। नगर स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नेहरू युवा केद्र के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका विषय स्वच्छता ही सेवा रखा गया। प्रतियोगिता में आलोक वर्मा प्रथम, रिंकी पोटिंग द्वितीय व मोहम्मद कैफ तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान एनवाईवी नेहरू युवा केंद्र की विनिता नागर ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर विलसन मावी, सचिन, सतीश, विकास नागर, हेमलता व स्कूल के समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।