सरधना। देहात ग्राम पंचायत के इस्लामाबाद मोहल्ले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। दो माह पूर्व ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की थी कि डीलर पात्रों को राशन नहीं देता है। चंद लोगों को राशन बांटकर एजेंसी बंद कर देता है। राशन की दुकान पर आए दिन चक्कर काटने के बाद भी उन्हें डीलर राशन नहीं देता है। उन्होंने राशन की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाया था। एसडीएम ने लोगों की शिकायत के बाद जांच के आदेश कर दिए। अधिकारियों की टीम जांच करने मौके पर पहुंची तो एजेंसी पर अनियमितता पाई गई। इसके साथ लोगों ने राशन डीलर की फिर से शिकायत की। टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। जिसके आधार पर एसडीएम अमित कुमार ने राशन एजेंसी को निलंबित कर दिया। साथ की एजेंसी से जुड़े कार्डधारकों को बस्ती की दूसरी एजेंसी से संबद्ध कर दिया।