बैंक प्रबंधकों से मिले व्यापारी
मवाना। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बैंकों की समस्याओं के संबंध में प्रबंधकों से मिला। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों को दी जाने वाली सुविधाएं जैसे मुद्रा लोन, स्टार्टअप लोन, क्रेडिट कार्ड, रेजगारी ना जमा होना आदि अन्य समस्याओं को लेकर सिंडिकेट बैंक, पीएनबी, एसबीआई, यूनियन बैंक, ओरियंटल बैंक के प्रबंधकों को घेराव कर उक्त समस्याओं को व्यापारियों को मुहैया कराने की मांग की। सिंडिकेट बैंक, पीएनबी, यूनियन बैंक के प्रबंधकों ने बताया कि आधार कार्ड बनाने व संशोधन करने के लिए सरकार द्वारा एक कंपनी को नियुक्त किया गया है वो दिल्ली से आते हैं और निर्धारित 25 रुपये से ज्यादा उपभोक्ता से चार्ज करते हैं। जिस पर हमने उन्हें हटा दिया और उस कंपनी की शिकायत हेड ऑफिस भी भेजी है। ओरियंटल बैंक के उपप्रबंधक ने कहा कि हमें आधार कार्ड सेंटर मिला ही नहीं।
मुद्रा लोन व स्टार्टअप लोन के बारे में सभी बैंक प्रबंधकों का कहना था कि दो लाख तक के लोन पर कोई भी गारंटर की जरूरत नहीं और उससे ज्यादा लोन पर चाहिए। इस पर लोकेश अग्रवाल ने विरोध करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ऐसा कोई नियम नहीं है। प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक के व्यवहार से व्यापारी भड़क गए। घेराव करने वालों में अध्यक्ष शैवाल दुबलिश, महामंत्री नदीम, कोषाध्यक्ष राजबीर चैाधरी, दीपक गुप्ता, राजू गिरधरवाल, मांगेराम मित्तल, सोनू सूर्या, दिलशाद, गौरव रस्तोगी, अक्षय शर्मा, कपिल चैधरी, प्रवेश कुमार, वीरसैन, अकरम, कपिल दुबलिश, इमरान इलाही, दीपक बजाज, मु. असजद, इकबाल सिंकदर ,मोहित दुबलिश, सुधीर शर्मा, अर्चित जैन, विकास गोयल, दिलशाद आदि व्यापारी शामिल रहे।