फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विर्सजन यात्रा मे उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गणपति शोभायात्रा निकाली
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय गणपति महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को श्री गणपति शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद गढ़ गंगा ब्रजघाट में विसर्जन किया गया। युवाओं, महिलाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर थाना पुलिस, एलआईयू अधिकारी मौजूद रहे। शोभायात्रा चामुंडा मंदिर से शुरू होकर मैन बाजार, महलवाला रोड़, बड़ा बाजार, अहेरिया मोहल्ले से होती हुई कंठी माता मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। जगह-जगह शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने विघ्न हरण, गणपति बप्पा मौरेया आदि के जयकारें लगाए। वहीं सुरक्षा को लेकर एसआई अमर सिंह पुलिस टीम के साथ तथा एलआईयू अधिकारी मौजूद रहे। उधर शोभायात्रा का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्वागत करते हुए जलपान कराया। नितिन कंसल, पवन कंसल, मोनू सैनी, मोनी खटीक, अमित, रितुन, सागर, मयंक अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, मनोज कंसल, कमल कंसल, तबारक उल्लाखां, तारिक खां, मनोज अधाना आदि मौजूद रहे।

मजलिस पर प्रकाश डाला
किठौर। ग्राम ईसापुर में मोहर्रम पर सोमवार को एक मजलिस बरपाकी गई। मजिलस में मौलाना जमाल हैदर साहब ने खिताब किया। इमाम हुसैन का जिक्र करते हुए उनकी शहादत को याद किया गया। इमाम हुसैन की शहादत की खबर सबसे पहले इमाम हुसैन के सवार जुलजनाह ने खेमे में दी थी। मजलिस के बाद जुलजनाह बरामद किया। जिसके बाद हुसैन की सदाओं से माहौल गमगीन हो गया। मजलिस हुसैन के इमाम बाड़े हुई प्रोग्राम मेसमर अब्बास एडवोकेट, भय्यान प्रधान, रहिसूल, शाहिद, नवाब हैदर, नदीम, राजा, सलमान वहाब, बूंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाजसेवी का निधन
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित राजधानी नर्सरी के संस्थापक व समाजसेवी अब्दुल मोईद खां (80) पुत्र अब्दुल रसीद खां का सोमवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कस्बे मे शोक की लहर दौड़ गयी। शाहजहांपुर विकास मंच के अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ खां ने बताया कि अब्दुल मोईद खां लगभग दो तीन वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। जिनका सोमवार को निधन हो गया।

राधाष्टमी मनाई
किठौर। कस्बा किठौर स्थित दुर्गा मंदिर में सोमवार को राधाष्टमी पर्व मनाया गया। महिलाओं ने कीर्तन कर भोग लगाया। संकीर्तन में सुंदर झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान कृष्ण के भजनों पर भक्त जमकर झूमें। अर्चना, पूजा, नीलम, सुनीता, तनु आदि मौजूद रही।
विज्ञापन


गोकशी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
किठौर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा शाहजहांपुर स्थित नहर के निकट जंगल से गोवंश बरामद किया। वहीं पुलिस ने सूचनाकर्ता को ही हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार डायल सौ को सूचना मिली कस्बा शाहजहांपुर स्थित नहर के निकट जंगल में कुछ लोग गोकशी करने जा रहे है। सूचना पर डायल सौ पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने मौके से एक जिंदा गोवंश बरामद किया। लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही हिरासत में ले लिया। वही सूत्रों का कहना है कि कस्बा शाहजहांपुर में कुछ माह से गोतस्कर पुलिस से साठगांठ कर गोकशी कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें