माछरा/फलावदा। क्षेत्र में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। वहीं, मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की तथा इनके दीर्घायु होने की कामना की।
भाजपा के किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान किठौर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास पुरुष हैं। उन्होंने भारत की साख को उच्च शिखर पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री ने गरीबों, मजदूरों का दुख-दर्द समझा। ग्रामीण महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना चलाई जिससे देश की महिलाओं को धुएं से राहत मिल सके। विद्युत सुविधा लोगों को प्रदान की तथा आयुष्मान योजना के तहत बीमारी के इलाज की भी सौगात दी गई। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से प्रदेश को आगे बढा रहे हैं। इस दौरान फिरेराम वर्मा, धर्मपाल सिंह, ललित त्यागी, परविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह आदि इक्टठा रहे।
फलावदा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्मदिन पर खुशी का इजहार करते हुए केक काटा।
कस्बे में ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 68वें जन्मदिन पर केक काटकर खुशी का इजहार किया। अशोक सैनी ने प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने गरीब एवं पिछड़े दबे कुचले लोगों को साथ लेकर देश में विकास कार्यों की गंगा बहाते हुए सड़क शौचालय जनधन योजना, बीमा योजना आदि गरीब एवं छोटे तबके को ऊपर लाने का कार्य किए। कार्यक्रम संचालन विवेक सैनी ने किया। यहां हर्ष विशनोई, राजपा विशनोई विकास पाल, मंडल महामंत्री विंद्र सैनी, ज्ञानेंद्र, यशपाल मंदवाड़ी, सोहनवीर, नरेश विशनोई, हनी रस्तोगी, महेश, देशपाल, गौतम सैनी, रामगोपाल एवं पप्पू सैनी आदि लोग उपस्थित थे।