खरखौदा। खरखौदा खंड विकास कार्यालय सभागार में सोमवार को ग्राम विकास योजना जीपीडीपी अंतर्गत टास्क फोर्स हेतु दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसका शुभारंभ किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य सभी ग्राम पंचायत में पंक्ति में अंतिम क्रम पर खडे़ व्यक्ति का विकास करने हेतु समग्र पंचायत विकास योजना करने के लिए गठित टास्क फोर्स को प्रशिक्षित और पारंगत करना है। जिसमें सभी ग्राम पंचायतों का शिक्षा, चिकित्सा, पेेयजल, प्रशासनिक, मकान जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को भी प्राप्त हो सकें। कार्यशाला में एडीओ पंचायत मनोज कुमार, मास्टर ट्रेनर रजनीश शर्मा, देवेंद्र शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं, विधायक सत्यवीर त्यागी ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खंड विकास अधिकारी कार्यालय प्रांगण में झाडू लगाकर सफाई की। इस दौरान खंड विकास कार्यालय के सभी लोग मौजूद रहे।