फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा कराने आए पिता-पुत्र का रजिस्टार कार्यालय में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा करने आए पिता और छोटे बेटे ने कहासुनी के बाद हंगामा किया। छोटा बेटा बैनामे का विरोध कर रहा था। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पीआरवी पिता-पुत्र को थाने ले आई।
विज्ञापन

ग्राम दूधली निवासी एक वृद्ध सोमवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में अपने बड़े-बेटे के नाम 55 गज जमीन का बैनामा करने पहुंचा। उसके छोटे बेटे को जानकारी लगी तो वह भी पहुंच गया। वहां पिता एवं छोटे बेटे में जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद सूचना पाकर पहुंची पीआरवी पिता-पुत्र को थाने ले आई। वृद्ध ने बताया कि उसका छोटा बेटा उससे मारपीट करता है और खाना भी नहीं देता है। जिस कारण वह अपने बड़े बेटे को अपने हिस्से की कुछ जमीन का बैनामा कर रहा है। वहीं, पुत्र ने आरोपों को गलत बताया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें