फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रथम मासिक पुण्यतिथि मनाई गयी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री की प्रथम मासिक पुण्यतिथि मनाई
माछरा। किठौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री की काव्यांजलि प्रथम मासिक पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनको श्रद्घासुमन अर्पित किए। रविवार को किठौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी के प्रेम प्रयाग कालोनी स्थित आवास पर काव्यांजलि से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर ने उनके चित्र पर श्रद्घा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी अपने नाम की तरह देश के विकास को करने में अटल साबित हुए है। क्षेत्रीय विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं है परंतु उनकी द्वारा कराए गए कार्य और उनकी उच्च कार्यशैली, उनके कार्य करने की क्षमता, उनके द्वारा संचालित विभिन्न योजना जो आज भी देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है हम सबको गौरवांवित कर रही है। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष शिवकुमार, देवेंद्र गुर्जर पूर्व ब्लॉक प्रमुख माछरा, दीपक शर्मा, अमित त्यागी, माछरा मंडल अध्यक्ष आदि ने भी संबोधित कर श्रद्घासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोबित गुर्जर, कुलदीप तोमर, अमित रहदरा, देवेंद्र गुर्जर, शिवकुमार राणा, सतेंद्र रहदरा, सतीश तोमर, ईश्वर चंद त्यागी, इरफान अहमद, अमित कंसल, मोहम्मद अहमद, मनोज शर्मा गोविंदपुरी, मनवीर, राकेश चौधरी, अमित त्यागी, योगेश त्यागी, दीपक काजला, नैन सिंह तोमर, अनुज तोमर भगवानपुर, नवीन त्यागी, सत्यवीर त्यागी, बॉबी पाल पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष, हरवीर पाल, मनोहर सिंह जिठौली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें