दौराला। मेरठ से रविवार दोपहर दौराला की ओर जा रहे एक टेंपो में पीछे से आई बस ने टक्कर मार दी। जिससे एक महिला की मौत हो गई।
दौराला कस्बे के सामने अंबाला जा रही बस के चालक मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद अजीज ने लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टेपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेपो सवार कनौड़ा गांव निवासी सागर, उसकी मां मछला देवी पिता वीर सिंह एवं परिजन सोनिया, ममता, शांति, सतपाल व हरवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पाकर पुलिस ने घायलों को समीप के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना चाहा। यहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सक ने मछला देवी और वीर सिंह को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में मछला देवी की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी चालक मोहम्मद अजीज को गिरफ्तार कर लिया तथा बस कब्जे में ली है। महिला की मौत से परिवार में मातम छाया है। इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्रा का कहना है कि चालक को हिरासत में ले लिया है और रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। मृतका महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।
मुख्य बातें
दौराला के समक्ष अंबाला जा रही बस ने पीछे से टेंपो में टक्कर मारी, कई घायल