स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ
खरखौदा। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शनिवार को खरखौदा क्षेत्र में गांव खासपुर से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा को खरखौदा क्षेत्र में गांव खासपुर के प्राथमिक विद्यालय से शुरू किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दूबे, खंड विकास अधिकारी राजीव वर्मा व सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. आर के सिरोहा सभी ने इस विषय पर अपने-अपने विचार रखे। जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि यह स्वच्छता पखवाड़ा माह स्वच्छता वर्ष में तबदील है। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्घांजलि देने के लिए उनकी 150 वीं जयंती को कैसे स्वच्छता से मनाएंगे तथा कैसे हम अपने देश को स्वच्छ करेंगे। सभी पर चर्चा की गई। विकास खंड के कई ग्राम प्रधान, देवेंद्र शर्मा, रविकांत शर्मा, प्रदीप कुमार, अमित त्यागी कैली, पंकज अटौला, भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल त्यागी, ओमबीर खासपुर, मनोज शर्मा, दिनेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।