बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक इंटर कॉलेज के जीव विज्ञान प्रयोगशाला में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों मेें देशपाल, ओमपाल मलिक, रामनेंद्र, भोपाल सिंह, ओमपाल को प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री, जेवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मौज पाल सिंह, शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री अजयराज शर्मा ने सम्मानित किया। इसकी अध्यक्षता प्रबंधक योगेंद्र सोलंकी ने की। संचालन रामबली ने किया। इसमें डॉ. आत्मराम तोमर, रामबली, शेरदीन, कटार सिंह, निशा चौधरी, गीता आदि का सहयोग रहा।