जलभराव से परेशान मोहल्ला भाटवाड़ा के लोग
सरधना। पालिका से चंद कदम की दूरी पर चर्च की दीवार से सटा मोहल्ला भाटवाड़ा व घोसियान में सड़कों पर दूषित पानी के जलभराव की समस्या बनी हैं। जलभराव की समस्या के कारण जहां एक तरफ मोहल्ले के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
पालिका क्षेत्र के अंतर्गत पालिका रिकार्ड में 14 तालाब है, जिसमें अधिकतर तालाबों की भूमि पर अवैध अतिक्रमण व कब्जों के कारण उनका अस्तित्व ही खत्म हो गया हैं। तालाबों का अस्तित्व खत्म होने के बाद नाली व नालों का दूषित पानी तालाबों में न जाकर सड़कों पर जलभराव के रूप में जमा हो जाता हैं। सड़क पर जलभराव होने के कारण जहां एक तरफ मोहल्ले के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, तो दूसरी तरफ मार्ग से होकर जाने वाले स्कूली छात्र एवं छात्राओं के साथ राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। लोगों ने एसडीएम अमित कुमार भारतीय से भी शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि जलभराव की समस्या से जल्द निजात नहीं मिली तो पालिका में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राकेश, अनिल, दिनेश, सलीम आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय से बात की गई तो उन्होंने मामला संज्ञान में नहीं होने की बात कही और इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।