फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 124 रोगियो की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में 124 रोगियों की हुई जांच
बहसूमा। रामराज स्थित बापू हेमराज मंदिर प्रांगण में सोमवार को एस के दास की पुण्य स्मृति में शशि दास, कल्याण करोति व जिला दृष्टिहीनता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में नि: शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 124 रोगियों की जांच की गई। सभी रोगियों की जांच डॉ. जानी ने की। उन्होंने 20 रोगियों को मोतिया बिंद आप्रेशन के लिए चयन कर कैंटोनमेंट अस्पताल मेरठ के लिए भेजा। जहां पर डॉ. पीपी मित्तल व रजत त्यागी ने उनका आप्रेशन किया। संजय कुमार ने 36 रोगियों को चश्मे का नंबर दिया। जिनमें से 24 रोगियों को रियायती दरों पर चश्मे दिए। समाज सेवी अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, मीता तिलकराज, केपी धीमान, अजय अग्रवाल व डॉ. संदीप रस्तोगी आदि रहे।

मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में मारपीट
बहसूमा। रामराज में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। रामराज के मोहल्ला हादीपुर निवासी जोगेंद्र ने दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के ही बाबु, गौरव, काले के बीच मामूली कहासुनी को लेकर गाली गलौच के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में जोगेंद्र व दीपक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं आए। वहीं रामराज के ही बबली पुत्र रामानंद शर्मा को पुलिस ने मोहल्ले में गाली गलौच व हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
बहसूमा। शाहपुर निवासी शिवम पुत्र परमात्मा सोमवार को बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी हस्तिनापुर भेजा गया जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन


मेरठ-बिजनौर रूट पर बंद रहा बसों का संचालन
बहसूमा। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमत रुपये में गिरावट व बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस के 21 दलों का सर्मथन से भारत बंद के समर्थन में सोमवार को मेरठ बिजनौर के प्राइवेट बस संचालकों ने बसों का संचालन पूर्ण रूप से बंद रखा। जिससे बहसूमा से जुडे़ गांवों के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत बंद के समर्थन में सोमवार को पेट्रोल व डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी से त्रस्त मेरठ बिजनौर के निजी बस संचालकों ने मीरापुर, बहसूमा, मवाना व मेरठ तक बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेरठ बिजनौर निजी बसों के एजेंट नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकडों बसों का संचालन है। आज संचालन बंद होने से क्षेत्र के सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह व दोपहर के समय यात्री मुजफ्फरनगर की प्राइवेट बसें छतों व खिड़कियाें पर लटके यात्री इस बात तस्दीक करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें