100 मीटर में सबसे तेज दौड़ा शौकेंद्र
बहसूमा। हयूमैन सक्सेस फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को मवाना के विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में बटावली के छात्र ने सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बटावली निवासी छात्र शोकिंद्र पुत्र सतेंद्र बहसूमा के नवजीवन इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र है। उसने बताया कि हयूमैन सक्सेस फाउंडेशन की ओर से मवाना स्थित विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में जनपद के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। नवजीवन इंटर कालेज बहसूमा के शोकिंद्र ने सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
सम्मान पत्र देकर शिक्षकों को किया सम्मानित
परीक्षितगढ़। नगर में अखिल विद्या समिति के कार्यालय पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियों के आयोजक, समाज सेवी, साहित्यकारों, कलाकारों, शिक्षकों को सम्मान पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
शुभारंभ समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कवि शुभम त्यागी ने सरस्वती वंदना एवं काव्य पाठ करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि समिति के ऐसे प्रयास जनहित में है। वहीं समिति क्षेत्र में पर्यटक स्थल कराने के प्रयास में दिन रात प्रयास कर रही है। जिससे क्षेत्र में विकास होगा। समाज सेवी आरूषी मित्तल, नरेश बाला, मोहनी वर्मा, शिक्षकों में नीतू प्रेमी, अंशुल श्रीवास्तव, मुक्ता शर्मा, ओमबीर सिंह, मनोज शर्मा, ऊषा गांधी स्मारक महाविद्यालय के सचिव सचिन त्यागी, मीतू रानी, साहित्यकार शुभम त्यागी, ऊषा भदौरिया, माला देवी, पं. सत्यप्रकाश गौतम, ओमबीर नागर, कुलदीप, मोनू आदि वही श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर बनी 36 झांकियों के कलाकारों को सम्मानित किया। अध्यक्षता मुनेंद्र व संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। गजेंद्र गुर्जर, संतराम सैनी, संगीता, निर्मला वर्मा, अमित वर्मा, नंद किशोर, महावीर वर्मा, ब्रजमोहन, नागेश शर्मा, श्याम सिंह महलवार, राजेंद्र प्रसाद, अजीत भगत जी आदि मौजूद रहे।
सफाई अभियान चलाया
मवाना। एएस इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने कालेज परिसर में अभियान चलाकर साफ सफाई की तथा आसपास के लोगों को जागरुक कर सफाई का महत्व बताया। 73 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने कालेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान का संचालन लेफ्टीनेंट दलबीर सिंह ने किया। उन्होंने कैडेट्स से सफाई के प्रति जागरुक रहने तथा लोगों को जागरुक करने का आह्वान किया। अभियान में विकसित, इंद्रजीत, सचिन, नेता सैनी, आशीष, हिमांशु, अनुज, प्रशांत, आशुतोष, अभिषेक, मलिक वर्मा, राजीव, अजय आदि का सहयोग रहा।