फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया से लौटे अहवर रिजवी का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
लावड़। दक्षिण कोरिया में आयोजित शूटिंग में व्यक्तिगत वर्ग एवं टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले महल गांव निवासी अहबर रिजवी का सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। लावड़ से लेकर महल गांव तक रोड शो निकाला गया।
बताते चलें कि महल गांव निवासी अहबर रिजवी पुत्र मौ. आसिफ ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में चल रही शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में शनिवार को मेन जूनियर में 141 प्वाइंट शूट करते हुए व्यक्तिगत व टीम इवेंट में शपथ भारद्वाज के साथ स्वर्ण पदक जीता था। सोमवार को अहबर रिजवी दक्षिण कोरिया से लौटे। लावड़ पहुंचने पर महल एवं लावड़ के लोगों ने अहबर को गोद में उठा लिया। उन्होंने ढोल-नगाड़ों एवं फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कस्बे से लेकर महल तक रोड शो निकाला। घर पहुंचने पर मां फरहीन एवं रिश्तेदारों ने भी फूल माला पहनाकर अहबर का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हारून अख्तर, इस्तार अंसारी, जावेद अख्तर, रफी रिजवी, आरिफ, शमशाद, शायाब, कामिल, अनामी, जमीर, दिलशाद, ईश्वर प्रधान आदि ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद नेताओ ने भी दी बधाई
महल गांव निवासी अहबर रिजवी के गोल्ड जीतने की जानकारी पाकर पहुंचे रालोद मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल देव, राजकुमार सांगवान, संजय पनवाड़ी, सीपी सिंह, कमलजीत, जितेंद्र आदि ने गांव पहुंचकर अहबर को बधाई दी। वहीं, शील्ड देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें