मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटौला के खेल मैदान में रविवार को क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत द्वारा आयोजित ग्रामीण खेलकूद चेतना के तहत कबड्डी प्रतियोगिता हुई।
किठौर-हापुड़ मार्ग स्थित गांव अटौला में डीएम पब्लिक स्कूल है। इसके खेल मैदान में क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत द्वारा ग्रामीण खेल चेतना के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के संगठन मंत्री देवेंद्र चौधरी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करक ेकिया। डीएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जितेंद्र सिंह तथा डॉ. विकास अग्रवाल क्षेत्रीय संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा ने मुख्य अतिथि को प्रतीत चिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 21 टीमों ने भाग लिया। जिसमें अंडर 17 बालक वर्ग में पांच टीमें तथा ओपन वर्ग में 16 टीमों ने भाग लिया। वहीं, अंडर 17 वर्ग में रेड बुल क्लब टीम विजेता रही तथा उपविजेता कनिया कल्याणपुर की टीम रही। ओपन वर्ग में महमूदपुर तेवतिया क्लब टीम विजेता तथा पसवाड़ा क्लब टीम उपविजेता रही। इस कार्यक्रम का संयोजन तेजस्वी मिश्रा ने किया। यहां गगन चौधरी, ब्रजेश, निरंजन सिंह, मनप्रीत सिंह, ब्रजभूषण, प्रवीण कुमार, सचिन रावत, ऋतिक त्यागी, आयुष त्यागी रजपुरा, महेंद्र धीरखेड़ा, विकास जैन, खुशविंदर, उदय सिंह, आयुष अतराड़ा, यतेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
मुख्य बातें
डीएम पब्लिक स्कूल में क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत के ग्रामीण खेलकूद चेतना के तहत कबड्डी प्रतियोगिता