फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरेंद्र उर्फ पप्पू की पांचवी पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। पांच साल पहले कवाल कांड के बाद सांप्रदायिक दंगे में मरने वाले वीरेंद्र उर्फ पप्पू की शनिवार को पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने पप्पू को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
विज्ञापन

बताते चलें कि पंाच साल पहले मौड़ खुर्द निवासी वीरेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र हरपाल एवं मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी जोगेंद्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह की नंगला मंदौड़ पंचायत से लौटते वक्त मीरापुर के मुझेंड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से खींचकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मुजफ्फरनगर एवं शामली दंगे की आग में बहसूमा क्षेत्र भी झुलस गया था। शनिवार को मृतक वीरेंद्र की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य मार्ग स्थित मौड़ खुर्द शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। जिसमें मुजफ्फरनगर के सांसद व पूर्व मंत्री संजीव बालियान, हरेंद्र सिंह उर्फ हरिया, धर्मेंद्र प्रधान, राजेंद्र सिंह मोहम्मदपुर शकिस्त, गुड़हल, वैभव, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र मुखिया एवं पूर्व प्रधान देवेंद्र आदि मौजूद रहे।


प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी
बहसूमा। क्षेत्र की एक गांव निवासी किशोरी ने शनिवार को थाने पहुंचकर परिजनों पर मर्जी के खिलाफ शादी करने का आरोप लगाया। वह प्रेमी संग शादी करने की जिद करने लगी। इस पर पुलिस ने किशोरी को समझाया कि वह अभी नाबालिग है। इसलिए उसकी शादी नहीं हो सकती है। इस पर किशोरी शांत हो गई। पुलिस ने किशोरी को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। एसएसआई सीपी सिंह ने बताया कि किशोरी अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। उसे समझा-बुझाकर घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें