मेरठ। ग्रामीणों के विरोध के चलते नगर निगम ने गांवड़ी में कूड़ा डालना बंद कर दिया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया। बता दें कि भावनपुर थाना के गांवड़ी स्थित डंपिग ग्राउंड मे डलने वाले नगर निगम के कूडे़ को लेकर गावंडी, मेदपुर, राली, रैसना, अब्दुल्लापुर, भावनपुर, पचपेड़ा, लडपुरा और औरंगाबाद के ग्रामीण धरना दे रहे थे। ग्रामीणों ने कूडे़ से भरी गाड़ियों को लौटा दिया था। जिसके चलते नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के कूडे़ को लोहिया नगर डलवाना शुरू कर दिया। जिसकी सूचना पर ग्रामीणों ने धरने को स्थगित करते हुए स्टे की तैयारी शुरू कर दी।