जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग
मेरठ। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को चौ. चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहे पर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें चहन सिंह बालियान ने कहा कि यदि शीघ्र ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं हुआ तो घटते संसाधनों के कारण भविष्य में देश के हालात बेकाबू हो सकते हैं। संगठन के संजय त्यागी एवं अतुल कुमार जैन ने बताया कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिये जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से दिल्ली सहित कई राज्यों में अनेक बार धरने, जागरूकता रैली एवं प्रदर्शन कर दो बच्चों के कानून की मांग उठाता रहा है। इस दौरान संगठन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। मनोज गिरी, अमित प्रजापति, भोपाल सिंह, अशोक चौहान, प्रमोद सिंघल, बृजेश शर्मा, सुशील चौहान, जगदीश जोशी, गौरव मलिक, पूनम जैन, वेद प्रकाश, छत्रपाल सिंह, राजेंद्र गोयल, अनिल सिरोही आदि रहे।