शिक्षकों का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान
मवाना। शैक्षणिक संस्थानों में बुधवार को राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रुप में मनाया गया। एएसपीजी कालेज में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्र भव्य राजवंशी ने प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार गोयल को आशीष गुप्ता ने शिक्षक सचिन कुमार तथा इसके बाद छात्र छात्राओं ने सभी शिक्षकों को भेंट देकर सम्मानित किया।
विद्यादीप ग्लोबल स्कूल में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल प्रधानाचार्य सैय्यद जिया मेहंदी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में छात्रों को जानकारी दी। जीनियस पब्लिक स्कूल में शिक्षक का राष्ट्र निर्माण में योगदान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या ऋचा रस्तोगी ने भी बच्चों को संबोधित किया। अखिल भारतीय उपभोक्ता परिषद द्वारा केवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक ने गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का आह्वान किया। परिषद की ओर से शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता नूर मोहम्मद तथा संचालन ममता शर्मा ने किया। सपा शिक्षक सभा द्वारा पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर शिक्षक दिवस मनाया गया। वक्ताओं तथा पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता कृष्णपाल यादव तथा संचालन शादाब अख्तर ने किया। रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तथा रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, बाल भारती पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। उत्तम पब्लिक स्कूल रहावती में शिक्षक दिवस मुख्य अतिथि डॉ. शक्ति साहनी ने संबोधन में बच्चों को शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता बादल कुमार ने की। प्रधानाचार्या ममता चौधरी ने डॉ. शक्ति साहनी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रबंधक सीएस चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
राधाकृष्णन के विचारों पर प्रकाश डाला
हस्तिनापुर। राजकीय इंटर कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर प्रभारी प्रधानाचार्य भूपेश कुमार ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। मुनीषपाल, नंदलेश कुमार, प्रशांत चैाधरी आदि ने विचार व्यक्त किए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्या रीना ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों पर प्रकाश डाला। इंदिरा गांधी प्रशिक्षण संस्थान में डायरेक्टर सतेंद्र कुमार ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनुज शर्मा, रविंद्र कुमार, आदि रहे। जैन इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु राजवंशी ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर बच्चों को जानकारी दी।
शिक्षकों के जीवन पर प्रकाश डाला
फलावदा। विद्या संस्कार एकेडमी स्कूल की प्रधानाचार्य कविता सैनी ने शिक्षकों के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं सरधना में हुई युवती की मौत पर दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर छात्र-छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की। सविता, अबली, रिंकी, साजमा, साक्षी मुख्य अतिथि ताराचंद सैनी, पीतम आदि उपस्थित थे।
अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है शिक्षक
बहसूमा। डीपीएम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सचिव जगदीश त्यागी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किए। डीपीएम इंस्टीट्यूट के निदेशक हरेंद्र सिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया। सदरपुर स्थित स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधक मनोज कुमार व प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार व समस्त स्टाफ मौजूद रहे। डी-मोंटफोर्ट एकेडमी रामराज के स्कूल प्रबंधक डॉ. समीर वर्मा ने उद्घाटन किया। वहीं रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालेज डायरेक्टर सिम्मी सोहता ने शिक्षकों की महिमा पर प्रकाश डाला। बाल शिशु मंदिर रामराज में कालेज प्रबंधक दीक्षा बंसल ने कबीरदास के साहित्य में गुरु महिमा का वर्णन किया।
शिक्षक दिवस पर लगाया चिकित्सा शिविर
परीक्षितगढ़। डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने ओम शांति इंटर कॉॅलेज में शिक्षक दिवस मनाया। कॉलेज के संस्थापक राजपाल सिंह की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं की जांच कर दवाइयां वितरित की। प्रबंधक मुदित त्यागी, बीना, रविता, रूबी, अजीमा, सहिबा, नीरज शर्मा, शुभम चौधरी मौजूद रहे। गांधी स्मारक देवनागरी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य सुबोध कुमार त्यागी मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 में शिक्षक दिवस मनाया गया। गांधी स्मारक देवनागरी महाविद्यालय में सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस पर सचिव सचिन त्यागी ने प्राचार्या डॉ. भावना शर्मा व शिक्षिका रूची, सीमा, अनीता, देवदत्त, गौरव, सलीम, कपिल, अमित को सम्मानित किया।