सरधना। झिटकरी गांव निवासी राकेश पुत्र ध्यान सिंह ने बताया कि उनके पिता के नाम से विद्युत कनेक्शन है। उनकी मृत्यु करीब पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। उनके नाम से ही एक दो किलोवाट का विद्युत कनेक्शन है। राकेश ने बताया कि वह लगातार विद्युत बिल जमा कर रहा है। वह बुुधवार को आए विद्युत बिल को देखकर हैरान हो गया। उसे विद्युत निगम द्वारा 57 लाख 81 हजार 849 रुपये का बिल मिला है। राकेश ने बताया कि उसने विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क साधा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार से भी शिकायत करने की चेतावनी दी। एसडीएम से इस मामले में जानकारी की तो उन्होंने जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो तकनीकी कारणों से गलत बिल जारी हो गया होगा। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।