खरखौदा। बेकाबू कार हापुड़-मेरठ रोड स्थित गांव बिजौली के सामने बाइक से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, देर शाम दोनों पक्ष समझौते के प्रयास में लगे थे।
गांव अतराड़ा निवासी पुत्र रणवीर के अनुसार सोमवार को उसका भाई जोगेंद्र किसी काम सेे मेरठ गया था। वह मंगलवार सुबह बाइक से घर लौट रहा था। हापुड़-मेरठ रोड पर गांव बिजौली के सामने से आ रही स्विफ्ट कार का आगे का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने मेरठ के निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। देर शाम दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था।