फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ट्रैक्टर की भिडंत में ट्रैक्टर चालक घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, किसान घायल
हस्तिनापुर। मेरठ बिजनौर मार्ग पर गणेशपुर गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली लेकर खेत पर जा रहे किसान को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें एक किसान भी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। लोगों ने घायल हालत में किसान को बामुश्किल ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। युवक को गंभीर हालत में मेरठ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना में घायल रीनू पुत्र सुरेश निवासी गणेशपुर अपने खेत पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जा रहा था। जब वह रजवाहे से आगे पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे सीमेंट से लदे 20 टायर ट्रक एचआर 63 ए 9644 ने ओवरटेक करने की जल्दी में ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पलट गया और किसान रीनू उसके नीचे दब गया। लोगों ने घायलावस्था में उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। जब तक ट्रक चालक भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे भागकर पकड़ने की कोशिश की। वह ट्रक छोड़कर भाग लिया। घायल अवस्था में रीनू को मेरठ के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी समय बाद घटना स्थल पर पहुंची। जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाना पर तहरीर दी है।

जैन संत मुनि तरूणसागर महाराज को दी श्रद्धाजंलि
हस्तिनापुर। दिगंबर जैन त्रिलोक शोध संस्थान जंबूद्वीप में क्रांतिकारी जैन संत मुनि श्री तरूणसागर जी महाराज के समाधिमरण की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन तेरह द्वीप जिनालय में किया गया। गुजरात एवं अन्य प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने मुनि श्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नरेश कुमार शास्त्री, वीरेंद्र कुमार जैन, प्रदीप कुमार जैन, प्रबंधक राजेश जैन, मनोज जैन, अनिल जैन, संजीव जैन आदि ने भी मुनिश्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और अंत में नौ बार ण्मोकार मंत्र का जाप किया।
विज्ञापन


गंगा के जलस्तर में वृद्धि, ग्रामीणों में भय
हस्तिनापुर। गंगा नदी के जलस्तर में रविवार को मामूली वृद्धि हुई है। खादर क्षेत्र में अभी भी संपर्क मार्गों व जंगलों में पानी बह रहा है। जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों में बरसात का मौसम आते ही गंगा की बाढ़ का भय सताने लगता है। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में शनिवार की अपेक्षा मामूली उछाल आया है और दस हजार क्यूसेक बढ़कर एक लाख 42 हजार क्यूसेक डिस्चार्ज हो रहा है। परंतु खादर क्षेत्र की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हरिपुर गांवड़ी के सामने टूटे तटबंध ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचा रखी है। जिससे अभी भी लगभग बीस गांवों का संपर्क कटा हुआ है। लोगों के आने जाने का साधन केवल नाव ही है या फिर जिन स्थानों पर पानी कम हुआ है वहां पर ट्रैक्टर से आ जा रहे हैं। परंतु सड़कों पर काफी पानी बहने से सड़क दिखाई नहीं देती है और वाहन चलाने में भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। खादर क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम, हंसापुर परसापुर, सिरजेपुर, हादीपुर गांवड़ी, रठौरा कलां, हरिपुर, चामरोध, दबखेड़ी, भागोपुर, भीकुंड, किशनपुर आदि गांव अभी भी चारों ओर से पानी से घिरे हुए है। किसानों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। वहीं ग्रामीणों के सामने राशन की समस्या भी खड़ी हो गई है। ग्रामीण बड़ी मुश्किल से अपने घरों तक राशन पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने किया हस्तिनापुर थाने का निरीक्षण
हस्तिनापुर। नवागत एसएसपी ने रविवार को हस्तिनापुर थाने का औचक निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सीओ व थाने के एसएसआई के साथ लावारिस वाहनों, थाना परिसर, बैरक, मालखाना एवं दस्तावेजों में बारीकी से निरीक्षण किया। एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि थाने में साफ सफाई की स्थिति सही है। विवेचनाओं का निस्तारण भी सही स्तर पर किया जा रहा है। परंतु उन्होंने अलीपुर मोरना निवासी ईनामी फरार बदमाश सोनू की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीओ मवाना यूएन मिश्र को निर्देश दिए कि वे टीम गठित कर शीघ्र ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करें। उन्होंने कहा कि खादर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब व अन्य प्रदेशों की शराब बेचने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरते। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर्व के बाद ग्राम पंचायतों में चौपालों का आयोजन कराने के निर्देश दिए। जिससे कि सभी लोगों की जानकारी लेकर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। एसएसपी के अचानक थाना पहुंचने से हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष मौजूद नहीं रहे। पता चला कि थानाध्यक्ष सरकारी कार्य से मेरठ गए हुए थे। उसके बाद एसएसपी अखिलेश कुमार ने मवाना और बहसूमा के थानों पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले थाने का भवन तथा बैरक आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी मनीष बिष्ट से अपराध के संबंध में जानकारी की। उन्होंने थाने की साफ सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसओ अजय चौधरी व सीओ मवाना यूएन मिश्र से ही गुप्तगु कर कार में बैठ रवाना हो गए। वे थाने में करीब दस मिनट तक रूके। हालांकि इस दस मिनट की अवधि में उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें