फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हारान में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला कुम्हारान में रविवार को जनहित एवं स्वास्थ्य सेवा समिति के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता लियाकत अली ने की तथा संचालन समिति के अध्यक्ष मिर्जा इस्माईल ने किया। इस मौके पर लियाकत अली ने मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर के सभी 25 वार्डों में 31 अक्तूबर तक मतदाता सूची में नई वोट को शामिल कराया जा सकता है। मृतकों की वोट फार्म भरकर कटवाया जा सकता है। इस मौके पर समिति के चेयरमैन डॉ. महेश सोम ने भी मतदाता जागरूकता के बारे में बताया। यहां कासिम अंसारी, यासीन, शमशाद, रियाज, आबिद अंसारी, एजाज, नौशाद अंसारी, नईम अहमद, हनीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें