फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना नगर व देहात में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: सज गए मंदिर, उपवास रख की पूजा अर्चना
विज्ञापन

सरधना। नगर व देहात क्षेत्र में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व मनाया गया। लोगों ने दिन में उपवास रखकर मंदिरों में पूजा अर्चना की। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया गया। श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का एक अवतार माना जाता है जिससे यह त्योहार हिंदुओं के लिए पूजा और उपासना की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन लोग उपवास रखते हैं अष्टमी की रात 12 बजे भगवान का श्रीकृष्ण का सांकेतिक रूप से जन्म होने पर व्रत का परायण करते हैं। बहुत से लोग मथुरा जाकर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि का दर्शन करते हैं। मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म की झांकियां सजाई गई और पूजा अर्चना की गई। सरधना नगर के पुलिस चौकी बस स्टैंड के निकट हनुमान मंदिर, देवी मंदिर, श्री रामतलैया मंदिर, चौक बाजार स्थित मंदिर के साथ ही देहात क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। सलावा-अटेरना, कुशावली, मोम्मन फरीदपुर, अलीपुर, झिटकरी, दबथुवा, छुर, मुल्हैडा, भसोना, चकबंदी, कपसाड में भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें