फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलावा में आंगनबाडी केंद्र,सब्जी मंडी के भवन जर्जर-हो सकता है,बडा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सरधना। सलावा गांव के ग्रामीणों ने रविवार को आंगनबाड़ी केंद्र व सब्जी मंडी के भवन की हालत जर्जर होने व किसी भी समय बारिश में भवन के गिरने की आशंका को लेकर एसडीएम अमित कुमार भारतीय से मोबाइल पर मामले की शिकायत की। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र जिस भवन में चल रहा है, वह काफी समय से जर्जर हालत में है, उसमें किसी भी समय हादसा हो सकता हैं। रविवार को सरकारी भवन से अवैध कब्जा हटवाने और जर्जर भवन की मरम्मत कराने की मांग की गई। मामचंद ठेकेदार, जयप्रकाश, अरूण पंकज सोम, अजय सोम, अजय उर्फ भोला, मोनू सोम, आदेश सोम, मास्टर नाहर सिंह, डॉ. नरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति सुनील कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह भी अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। आंगनबाड़ी केंद्र जहां एक तरफ जर्जर हो चुका है। उन्होंने कहा कि गांव की समस्याओं को लेकर जल्द अधिकारियों से मिलकर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें