फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं की चिकित्सा के लिए पशु चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए सीएम को पत्र भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रात्रि में पशुओं के इलाज की मांग
मवाना। नगर के लोगों ने सीएम के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पशुओं की चिकित्सा के लिए पशु चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। हरिहर विहार कालोनी निवासी अरुण शर्मा, मुनेश शर्मा, सूक्ष्म प्रधान, पूर्व सभासद गुड्डू यादव, उदयवीर सिंह, रामसिंह, सीताराम, सतीश आदि ने सीएम के नाम उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में कहा है कि 15 अगस्त को गाय का तीन माह का बछड़ा गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गया था। जिसको लेकर उन्होंने चिकित्सक से इलाज कराया। लाभ नहीं होने पर मेरठ पशु चिकित्सालय में लेकर गए। लेकिन वहां उनको यह कह दिया गया कि यूपी पशुओं को रात में भर्ती कर इलाज कराने की कोई सुविधा नहीं है। लोगों ने सीएम से पशु चिकित्सालयों में रात्रि में पशुओं को भर्ती कराकर इलाज की सुविधा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें