फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद चंद्रभान प्रदर्शनी में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमें दर्शक
मवाना। शहीद चंद्रभान स्मारक समिति द्वारा आयोजित शहीद चंद्रभान प्रर्दशनी में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक शाम कन्हैया के नाम आयोजित कार्यक्रम में दिव्य रवि प्रकाश पब्लिक स्कूल एवं प्रजापति ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मैजिक शो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ चेयरमैन मौ. अय्यूब कालिया ने फीता काटकर किया। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह धनगस एडवोकेट व संचालन संदीप शर्मा एवं मवाना शाखा की अध्यक्षा बी के अमिता बहन ने संयुक्त रूप से किया। शिव अनादि शिव अनंत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। राधा कृष्ण की सुंदर प्रस्तुति श्याम बंसी बचाते हो, नच, नच तू मोरनी सी हाय, कान्हा मोहे ऐसे बनायो मोर, एक कान्हा तू है, नंद गांव दा पर युगल पर नृत्य किया। श्रीकृष्ण सुदामा मित्रता की नृत्य नाटिका प्रस्तृत की गई। प्रियांश, तनु, अभिषेक, सैमी, विकास, बादल, सिमरन, श्रेया, माही, केशव, रानी, मोनिका, आनाश, नभ, एकता, शिवा, शिवांशी ने भी प्रस्तुति दी। इसके अलावा हरियाणा से आए जादूगर केशव ने मैजिक शो में हैरत अंगेज कार्यक्रम दिखाकर वाह-वाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें