अतुल प्रधान ने दी शार्दूल के परिजनों को बधाई
मोदीपुरम। एशियाड गेम्स में सिल्वर पदक जीतने वाले शार्दूल विहान के परिवार को बधाई देने के लिए बृहस्पतिवार को सपा नेता अतुल प्रधान सिवाया गांव पहुंचे। अतुल प्रधान ने शार्दूल के दादा ओमपाल सिंह पिता दीपक विहान और चाचा मनोज विहान को बुके देकर उनका स्वागत किया और शार्दूल की इस सफलता पर उनके परिवार ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि शार्दूल विहान उनकी विधान सभा क्षेत्र का होनहार खिलाड़ी है। शार्दूल ने अपना ही नहीं बल्कि गांव, जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। प्रदेश सरकार को शार्दूल को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शार्दूल देश का भविष्य है। उसके परिवार को उनकी शुभकामनाएं। शार्दूल विहान अभी कम उम्र का शूटर है और इस दौरान नितिन कटारिया, जाहिद रफी आदि मौजूद रहे।