फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट के मामले में मवाना के युवक से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। रिलायंस पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में सोमवार को सीओ ने मवाना निवासी एक युवक से पूछताछ की। इससे पहले रविवार रात को क्राइम ब्रांच पेट्रोल पंप पर पहुंची और कर्मचारियों से दोबारा घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बताते चलें कि प्रीतनगर निवासी गजेंद्र के मेरठ रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर बीती बुधवार देर रात पांच बदमाशों ने गार्ड नाहर सिंह को घायल कर बंदूक व 65 हजार की लूट को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने कार की जानकारी पाकर दिल्ली में दबिश दी थी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। रविवार देर रात क्राइम ब्रांच दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंची और कर्मचारियों से एक-एक कर घटना की जानकारी ली। क्राइम ब्रांच ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। वहीं, सोमवार को सीओ यूएन मिश्रा ने नगर निवासी एक युवक से अपने कार्यालय में पूछताछ की। सीओ यूएन मिश्रा का कहना है कि लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें