फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर के कई गांव टापू में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गंगा में रविवार को जबरदस्त उफान आ गया। इससे खाद क्षेत्र के कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। जलस्तर बढ़ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, फसल नष्ट होने की आशंका उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में आज काफी बढ़ोतरी हुई है। जिससे कई गांवों के जंगल में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं तथा संपर्क मार्गाें पर पानी बह रहा है। इससे र्कई गांवों का संपर्क कट गया है। वहीं, लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। केवल ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोग आ जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि रविवार को गंगा नदी में उफान आ गया। जलस्तर बढ़कर एक लाख 82 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। जिसने खादर क्षेत्र में तबाही मचा दी है। हरिपुर गांव के सामने टूटे तटबंध से होकर बहने वाला पानी तेजी से कटान कर रहा है। गंगा किनारे बसे गांव फतेहपुर प्रेम, सिरजेपुर, दबखेड़ी, हंसापुर परसापुर, रठौरा कलां, हादीपुर गांवड़ी, किशनपुर, भीकुंड आदि चारों ओर पानी भर जाने से टापू बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगता है इस बार गंगा तबाह करके छोड़ेगी। खेतों में खड़ी धान की अगेती फसल काफी अच्छी थी परंतु अब खेतों में पानी तेजी से बह रहा है। उनमें फसल डूब चुकी है। वहीं, सिरजेपुर, हंसापुर, फतेहपुर प्रेम, दबखेड़ी, हादीपुर गांवड़ी और मानपुर आदि गांवों में जाने वाली सड़कों पर इतना पानी बह रहा है कि उन पर आवागमन बंद हो गया है। पानी के तेज कटान से सड़कें भी टूट गई हैं। जिससे हर समय खतरा बना रहता है। वहीं, खेड़ी कलां व बधुवा गांव की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। ग्राम प्रधान सुशीला ने बताया गांव के चारों ओर पानी बह रहा है। बधुवा गांव की तो कई झोंपड़ियां गंगा में समा गई हैं। गंगा के उस पार होने के कारण उनके इधर आने का साधन केवल एक देशी नाव है। गंगा का बड़ा विस्तार होने से दिनभर में एक चक्कर ही लग पाता है। उसमें भी हर समय जान को खतरा बना रहता है। सिरजेपुर गांव के ब्रजपाल सिंह, वितेंद्र, ब्रह्म सिंह आदि का कहना है कि सड़क तक जाने के लिए एक देशी नाव चालू की है। वहीं, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि रठौरा कलां से सिरजेपुर समेत अन्य गांवों में जाने के लिए नाव की व्यवस्था की है। पहाड़ों पर लगातार वर्षा होने के कारण जलस्तर में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गंगा का जलस्तर रविवार को 1.82 लाख क्यूसेक पहुंचा, ग्रामीण घरों में हुए कैद
प्रशासन ने ग्रामीणों के लिए नाव की व्यवस्था की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें