फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज भूनी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। राष्ट्रीय वंचित लोकमंच ने अनुज कुमार भूनी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय सचिव नीरज चौहान ने मुख्य शाखा राष्ट्रीय वंचित लोकमंच के अध्यक्ष सचिन सरवटे के निर्देशानुसार अनुज कुमार भूनी को उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय वंचित लोक मंच राजनीतिक उन्मुख और एक गैर राजनीतिक संगठन है। जिसका उद्देश्य सभी जातियों में वंचित रहीं जातियों विशेषकर अनुसूचित जाति व जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक में राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक, आर्थिक उत्थान के लिए प्रयास करना है। सचिव नीरज चौहान ने बताया संगठन का मुख्य लक्ष्य धार्मिक कट्टरता एवं भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र का निर्माण करना है। साथ ही परोपकार और शांति के साथ राष्ट्रीय एकता तथा विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें