फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से लायी जा रही थी अवैध शराब, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से लाई जा रही थी अवैध शराब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। हरियाणा से अवैध शराब की 208 पेटियां कैंटर में भरकर शनिवार रात लाई जा रही थीं। मेडिकल पुलिस ने कैंटर को रोककर शराब कब्जे में ले ली और चालक व कैंटर मालिक को गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर में पहले भी अवैध तरीके से शराब सप्लाई कर चुका है।
पुलिस लाइन में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी सिटी रणविजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को शनिवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि एक कैंटर में शराब की पेटियां भरी हैं। रात में सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज और एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने गढ़ रोड पर डिग्गी तिराहे के पास कैंटर को पकड़ लिया। कैंटर के मालिक ने कहा कि इसमें कंबल भरे हैं बरसात का मौसम होने के कारण पॉलिथीन ढक रखी है। पुलिस ने कैं टर की तलाशी ली तो उसमें शराब की पेटिया मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने कैं टर मालिक इरफान और चालक आसिफ निवासी डोला, थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत को गिरफ्तार कर लिया। इरफान और आसिफ ने बताया कि वह हरियाणा से कैंटर में कंबल भरकर बिहार ले जाते हैं। बीच में कई स्थानों पर अवैध शराब भी पहुंचाते हैं। अब वह सोनीपत से शराब को भरकर चले थे। वह पहले भी मेरठ और अन्य जिलों में हरियाणा की शराब सप्लाई कर चुके हैं। बरामद शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह में कुछ अन्य युवक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें