मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पदों के आधार पर विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न वितरित किए तथा शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मुख्य अतिथि सीओ जितेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य तनुज कुमार, स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रधानाचार्या रीना त्यागी ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। भारतीय परंपरा ’अतिथि देवो भव’ का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों ने सभा में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने ’तितली उड़ी व पंजाबी तड़का’ पर नृत्य प्रस्तुत करके मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा प्रबंधक ने विभिन्न पदों के आधार पर विद्यार्थियों को प्रतीक चिह्न वितरित किए तथा शपथ ग्रहण कराई। जिनमें हेड ब्वाय आदित्य कुमार व हेड गर्ल श्रुति चौहान, वाइस हेड ब्वाय गोविंद अग्रवाल व वाइस हेड गर्ल राशि वर्मा, स्पोर्ट्स कैप्टन ब्वाय अनिकेत चैाधरी व स्पोर्ट्स कैप्टन फातिमा याकूब, वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन ब्वाय अर्पित कुमार व वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल आफिया, कल्चरल हेड उंजिला महताब, छवि तोमर तथा चीफ प्रोक्टर ब्वाय विकास प्रजापति व चीफ प्रोक्टर गर्ल फिजा खान को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।