खरखौदा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकलने के बाद जैसे ही दोनों ओर से भारी वाहनों को छोड़ा गया। इसी दौरान हापुड से मेरठ रोड के बीच में कई जगह पर जाम लगा गया। वहीं, चरक मेडिकल कॉलेज के सामने मेरठ की ओर से तेजी से जा रही रोडवेज बस ने सामने से आ रही स्कूटर को टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटर पर सवार हापुड़ से रिश्तेदारी से लौट रहे मेरठ के ऊंचा सददीक नगर निवासी मुतल्लीब पुत्र जमील एवं कासिम पुत्र कफिल घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने खरखौदा सीएचसी में भर्ती करा दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी बस को दबोच लिया। सूचना पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।