माछरा। माछरा गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी की पत्नी कुसुम त्यागी की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां यशोदा हास्पिटल गाजियाबाद एवं स्वास्थ्य केंद्र माछरा के सहयोग से कुशल डाक्टरों द्वारा लगाया गया। जिसमें आंख, कान, बुखार, खांसी, शुगर, ब्लड प्रेशर, आदि बीमारियों की जांच के बाद उपचार के लिए दवा दी गई। शिविर में माछरा एवं आसपास के गांवों के करीब 125 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। शिविर में डॉ. अभिषेक, डॉ. सुरेश बली, डॉ. प्रवीण गून, डॉ. आशीष, डॉ. नामेशवर, डॉ. पूनम, ब्रजेश शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह आदि ने रोगियों की जांच कर दवा दी। शिविर में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, गौरव त्यागी, अमित त्यागी, शिवराम त्यागी, विपिन त्यागी, सुरेश त्यागी आदि का सहयोग रहा।