फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ के परिजनों को चौधरी अजित सिंह ने दी फोन पर बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। कलीना गांव में सौरभ के परिवार में जश्न का माहौल है। परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है। वहीं, बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कलीना पहुंचे और सौरभ की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके परिजनों का फूल मालाओं से सम्मान किया।
विज्ञापन

रालोद नेता सुनील रोहटा बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ कलीना गांव पहुंचे। उन्होंने सौरभ के पिता जगमोहन सिंह को बधाई देते हुए पूरे गांव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेरठ की क्रांतिभूमि ने एक बार फिर विदेश में मान बढ़ाया है। रालोद कार्यकर्ताओं ने सौरभ के स्वर्ण पदक जीतने पर परिजनों को बधाई दी। इसके बाद सुनील रोहटा ने रालोद प्रमुख अजित सिंह से सौरभ के पिता जगमोहन सिंह की फोन पर बातचीत कराई। अजित सिंह ने सौरभ की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके परिजनों को बधाई दी। अजित सिंह ने कहा कि सौरभ द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने पर देश का हर नागरिक उस पर गौरव महसूस कर रहा है। सुनील रोहटा ने बताया कि रालोद प्रमुख जल्द की कलीना पहुंचकर परिजनों और सौरभ का सम्मान करेंगे।
वहीं, रालोद मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ कलीना गांव पहुंचकर सौरभ के परिजनों को बधाई दी। इनके अतिरिक्त संजय चौधरी, भाजपा नेता सतेंद्र भराला, जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी भराला ने भी सौरभ के परिजनों को बधाई दी। इसके बाद सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई ने कहा कि सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि, सुविधाएं दिलाकर प्रतिभाओं को प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, नीरज नेक आदि मौजूद रहे। इन्होंने सौरभ की दादी राजकली का भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने कलीना गांव पहुंचकर बधाई दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें