दौराला। ईद उल अजहा को लेकर दौराला थाने में शंाति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के गण्यमान्य लोग शामिल हुए। जिसमें शांति और सद्भाव के साथ इस पर्व को मनाने का आह्वान किया। बैठक में सीओ दौराला पंकज सिंह ने कहा कि इस पर्व को शांति के साथ मनाएं। कुर्बानी निर्धारित स्थान पर ही करें। इस पर्व में आपसी सौहार्द कायम रखते हुए एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां मनाएं। वरिष्ठ उप निरीक्षक दारा सिंह ने कहा कि पुलिस को सहयोग दें। यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में चेयरमैन नवीन शर्मा, जितेंद्र प्रधान सिवाया, उपेंद्र प्रधान भराला, जाहिद रफी सिवाया, खेड़ी प्रधान कुलदीप, समौली प्रधान गुल्लु, दुल्हेड़ा प्रधान राजीव चौहान, जितेंद्र, दौराला व्यापार संघ के महामंत्री मनेंद्र भराला, कोषाध्यक्ष सचिन उपाध्याय, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम उपाध्याय, सलीम मलिक, इकरामुद्दीन, रूहासा प्रधान सईद अख्तर, सिवाया प्रधान जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।