फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकौती हाईवे पर हादसा, बाइक सवार को बस ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 स्थित सकौती गांव के सामने रविवार को देहरादून डिपो की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। आरोपी चालक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सकौती निवासी कुशलवीर सिंह पुत्र जयवीर सिंह बाइक पर सवार होकर दौराला की ओर आ रहे थे। सकौती कट से हाईवे पार करने लगे, इसी दौरान खतौली की ओर से आ रही देहरादून डिपो की बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ जुटते देख आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। वे आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इससे हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। व्यापारियों ने मामले की सूचना दौराला पुलिस को दी। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। एसआई धारा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायल का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें