वाराणसी, शामली, हापुड़, लखनऊ, बागपत के ध्यानार्थ
मोदीपुरम। पल्हैड़ा स्थित द्रोणाचार्य स्पोटर्स डेवलपमेंट सोसायटी में चल रही क्वालीफाइंग ट्रायल में शनिवार को निशानेबाजों ने जमकर निशाना साधा।
अभिनव चौधरी ने बताया कि शूटिंग रेंज पर चल रही प्रतियोगिता में प्रदेश से लगभग 12 सौ निशानेबाज प्रतिभाग कर रहे है। यूपी राइफल संघ के महासचिव रामेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी तक हुए मैचों के अनुसार 50 मीटर प्रोन राइफल में शाहजहांपुर के अजीम अहमद, वूमैन प्रोन राइफल में वाराणसी की पूजा चौधरी, 50 मीटर थ्री पोजिशन में वाराणसी के नीरज सैनी ने बढ़त बनाई। 10 मीटर एयर राइफल जूनियर मैन में इटावा के मृदुल यूथ मैन में शामली के गौरव आगे चल रहे है। 50 मीटर थ्री पिस्टल जूनियर मैन में मेरठ के गौरव, एयर पिस्टल वूमैन में हापुड़ की मोनिका भाटी, जूनियर वूमैन में लखनऊ की दामिनी गुप्ता, यूथ वूमैन में बागपत की अदिति तोमर ने बढ़त बनाई हुई है। क्वालीफाइंग ट्रायल में यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के सचिव अरुण सिंह, संयुक्त सचिव रोमी शिव, अंकुर सिंह, सैय्यद फैसल, आनंद विक्रम सिंह, विक्रांत तोमर, डीके शुक्ला, अभिनव चौधरी, भूपेंद्र बाजवा, तपन, आचार्य शरण कृष्ण, भास्कर दत्त शर्मा, विपिन, राहुल आदि मौजूद रहे।