सरस्वती शिशु मंदिर में लगाया विज्ञान मेला
मेरठ। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज डी ब्लॉक शास्त्रीनगर में संकुलीय विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। 9 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शुभारंभ डीएन डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस यादव ने किया। मेले में 85 प्रोजेक्ट, प्रश्न मंच, प्रयोगात्मक व पत्र वाचन प्रतियोगिता हुई। बाल वर्ग में 50, किशोर वर्ग में 40 तरुण वर्ग में 50 मॉडल प्रदर्शित हुए। बाल वर्ग के विषय पर्यावरण संरक्षण कृषि में परंपरागत तकनीक, घर्षण पर आधारित, जल संशोधन की विधियां, किशोर वर्ग के विषय विद्युत चुंबक, सौर ऊर्जा, ईंधन के पूर्ण व आंशिक दहन, अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन, नवाचारित प्रदर्शन, तरुण वर्ग के विषय मानव कल्याण में ऊर्जा की उपयोगिता, संचार तकनीकी, बहुलक के पुनर्चक्रण, जैव प्रौद्योगिकी पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। निर्णायक डॉ. कीमतीलाल, डॉ. वीरपाल सिंह, प्रवीण कुमार, करुणा, प्रेमवीर सिंह, योगेंद्र, अमिता व पवन रहे। प्रबंध समिति से आनंद प्रकाश अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, धर्मपाल गुप्ता मौजूद रहे। संयोजिका ब्रजबाला सिंघल रहीं। कविता बंसल, रीता शर्मा, राजकुमार सिंह, अमित कुमार, प्रदीप रस्तोगी, विनेष, उमेश, सतेंद्र, राखी, विकास, अनीता सांगवान, प्री िने सहयोग दिया। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने आभार जताया।